फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर विधायक का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मानदेय बढ़ोत्तरी और राज्यकर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी का धरना प्रदर्शन नौंवे दिन भी जारी रहा। बुधवार को महिलाओं ने नेहरू पार्क में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने शहर विधायक का घेराव करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी महिलाएं पिछले नौ दिन से कलमबंद हड़ताल कर आंदोलन कर रही हैं। बुधवार को जिले भर की आंगनबाड़ी वर्कर नेहरू पार्क में एकत्र हुई। पार्क में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वीरबाला ने कहा कि शिक्षामित्रों को सरकार 10 रुपये देने को तैयार हैं जबकि वह केवल बच्चों को पढ़ाने के लिए रखे गए है। इसके उलट आंगनबाड़ी महिलाएं छोटे बच्चों को केंद्र पर लाकर उनकी पूूरी देखभाल के साथ उनका पोषण का ध्यान रखती हैं साथ ही शिक्षित भी करती हैं। इसके साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी कुपोषण से बचाने में अपनी भूमिका निभाती हैं। इसके बाद भी सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स पर ध्यान नहीं दे रही। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नौ दिन बाद भी किसी विधायक के धरना स्थल पर न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। तय किया गया कि बृहस्पतिवार को शहर विधायक संजय गंगवार के के कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में निर्मल कौर, राखी, हृदय वर्मा, उपासना गौतम, जसवंती देवी, विमलेश, सोमवती, विभा जायसवाल, कल्पना गुप्ता, हेमा देवी, मिथलेश, रुचि, कृष्णा, अनीता सहित कई महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें