फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब बिजली सप्लाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खराब बिजली सप्लाई के विरोध में व्यापारियों ने अधिशासी अभियंता (बिजली) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह के सप्लाई में सुधार कराने के आश्वासन पर आक्रोशित व्यापारी शांत हुए। प्रदर्शनकारी व्यवस्था में शीघ्र सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता (बिजली) कार्यालय पहुंचे व्यापारियों ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना था कि बीस घंटे बिजली सप्लाई के आदेश के बावजूद दस-बारह घंटे बिजली सप्लाई कर अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। फाल्ट को सूचना के बाद भी दो-तीन दिन तक ठीक नहीं किया जाता। अफसरों से शिकायत करने पर उनका फोन नहीं रिसीव होता। फीडर नंबर एक में अधिक लोड होने पर मात्र कुछ घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। अब इस सबको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने दो दिन में व्यवस्था दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता लोकेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को रोस्टिंग को लेकर तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद होने से समस्या हुई। उन्होंने कहा कि बीस घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है। फीडर नंबर एक का लोड कम करने को विद्युत उपकेंद्र में लगे दो पांच-पांच एमबीए के ट्रांसफार्मरों के स्थान पर एक दस एमबीए का ट्रांसफार्मर की डिमांड भेजी गई थी। जिसे स्वीकृत मिल गई है। एक ट्रांसफार्मर दस एमबीए का होने पर समस्या दूर हो जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, मनोज कटियार, अनुज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, नफीसुल, कामिल खां, हरगोविंद बाजपेई, बलराम, नाजिम आदि व्यापारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें