खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्व नाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महा मंडल विधान में बुधवार को सर्वप्रथम सुबह सात बजे भगवान पार्श्व नाथ की विशेष पूजा कर आरती की । इसके बाद मंदिर जी में महामंडल विधान में भगवान की जयजयकार कर मंत्रोच्चारण के बीच महिला और पुरुष भक्तों ने भाग लेकर पूजा अर्चना के साथ अर्घ्य चढ़ाए। साथ ही भगवान श्री के जयकारों के बीच मंदिर परिसर गूंज उठा। इससे माहौल पूरी तरह पार्श्वनाथमय हो गया। इसके अलावा नगर स्थित प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भगवान श्री की जयकारों के बीच पूजा अर्चना कर भाग लेकर अर्घ्य चढ़ाकर धर्म लाभ उठाया।