फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पहले दिन 3085 अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
पीलीभीत शहर के उपा​धि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र गेट पर लगी अभ्य​र्थियों की लाइन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को हुई पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में 1907 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 4992 अभ्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 3085 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए डीएम-एसपी समेत अफसर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। कंट्रोल रूम से भी पैनी नजर रखी गई।
विज्ञापन


पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए शहर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या निर्धारित की गई है। इसमें ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में 480, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 480, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384, एसएन इंटर कॉलेज में 384, रामा इंटर कॉलेज में 384, उपाधि महाविद्यालय में 384 संख्या निर्धारित की गई थी।
इस प्रकार छह परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 2496 और प्रत्येक दिन 4992 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन शुक्रवार को पहली पाली में छह परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस से 12 बजे तक हुई परीक्षा में 2496 में से सिर्फ 967 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। 1529 अनुपस्थित रहे। इसके बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में हुई परीक्षा में ही यही स्थिति रही।
विज्ञापन

कुल छह परीक्षा केंद्रों पर 2496 में से 940 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 1556 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में 4992 में से 3085 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुबह से ही अफसर सक्रिय नजर आए। डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति को परखा।
इसके अलावा एएसपी विक्रम दहिया के अलावा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रहे। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पहले दिन दोनों पालियों में पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न हुई। कही से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं आई।
000
दो घंटे पहले से दिया गया प्रवेश, बाहर रखवाया सामाना
परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी शुक्रवार सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे, लेकिन नियमानुसार परीक्षा शुरू होने से दो घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। सुबह की पाली में आठ बजे से और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया गया। हालांकि यदाकदा अभ्यर्थी के पहुंचने पर जांच के बाद दस मिनट पहले तक प्रवेश दे दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों का सामान परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखवाया गया। इसके बाद बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
00
सक्रिय रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट
परीक्षा को लेकर पूर्व से ही तैयारियां पूरी करते हुए ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों में सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। हर केंद्र पर एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा सहायक केंद्र पर्यवेक्षक को भी तैनात किया गया था। परीक्षा को लेकर टीम सक्रिय रही। अभ्यर्थियों की चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
000
प्रथम पाली
केंद्र - कुल उपस्थित अनुपस्थित
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज 480 185 295
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 480 169 311

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384 145 239

एसएन इंटर कॉलेज 384 152 232

रामा इंटर कॉलेज 384 132 252

उपाधि महाविद्यालय 384 184 200

कुल 2496 967 1529
000
दूसरी पाली

केंद्र कुल उपस्थित अनुपस्थित
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज 480 166 314
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज 480 172 308
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज 384 153 231
एसएन इंटर कॉलेज 384 134 250
रामा इंटर कॉलेज 384 161 223
उपाधि महाविद्यालय 384 154 230
कुल 2496 940 1556

पीलीभीत शहर के उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र गेट पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र गेट पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।संवाद

पीलीभीत शहर के उपाधि महाविद्यालय परीक्षा केंद्र गेट पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें