गर्मी सीजन के शुरूआत में ही बिजली ने अपनी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बेहिसाब कटौती से लोग बेहाल हैं। बिजली से दिन का चैन और रात की नींद दोनों छिन चुके हैं। हाल यह है कि पिछले 30 घंटे में 12 घंटे भी सप्लाई नहीं मिली है।
मई माह के प्रथम सप्ताह में गर्मी काफी बढ़ गई है। पारा 42 के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों के लिए बिजली भी सौतन बन गई है। बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। दिन की कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे लोग तनाव का भी शिकार होने लगे हैं।
स्थिति यह है कि बिजली कटौती के अलावा हो रही लोकल फॉल्ट के कारण शहर में बिजली न के बराबर मिल रही है। बार-बार बिजली कटौती होने के कारण इंवर्टर भी जवाब देने लगे हैं। बिजली न होने के कारण पानी की भी किल्लत से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दो बजे से शुक्रवार दोपहर दो बजे तक कुल 30 घंटें में मात्र 12 घंटे ही बिजली मिल सकी है। बिजली आपूर्ति की इस बदहाल व्यवस्था से परेशान लोगों के बीच काफी गुस्सा भी पनप रहा है जो कभी भी फूट सकता है।
30 घंटे में कब आई और कब गई बिजली
दिन जाना आना
बृहस्पतिवार 2.00(सुबह) 5.05
11.05 2.10
4.20 5.47
6.30 9.45
शुक्रवार 1.25 4.25
1.55 3.30
00
बिजली की कटौती कंट्रोल है। अन्य जिलों में भी इमरजेंसी कटौती हो रही है। स्थानीय स्तर पर दिक्कत नहीं है। कभी कभार फाल्ट ठीक करने को लाइन बंद की जा सकती है।
- पंकज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता