गाइड की परीक्षा देते अभ्यथीZ । स्रोत - पीटीआर
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में टूरिज्म सत्र 2023-24 गाइड की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 276 लोग शामिल हुए जबकि 18 ने परीक्षा नहीं दी।
परीक्षा शहर के निजी कालेज में कराई गई। टाइगर रिजर्व में मौजूदा समय में 50 टूरिस्ट गाइड है। इस बार इनकी संख्या को बढ़ाया जाना है। गाइडों के चयन के लिए आवेदन मांगे गए थे। जांच के बाद मंगलवार को एक निजी कालेज में परीक्षा कराई गई। टाइगर रिजर्व में मौजूद वन्यजीव और जंगल से जुड़े सवालों को पूछा गया। परीक्षा में पुराने गाइड को 10 नंबर की छूट दी गई। डीडी नवीन खंडेलवाल ने बताया जल्द ही नए गाइडों की तैनाती होगी। संवाद