फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 2,747 परीक्षार्थियों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर आते
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा में 2,747 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। सर्द मौसम में कोहरे के बीच परीक्षार्थी सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए। तलाशी के बाद छात्रों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज, बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केके एस विद्यालय और बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत 15 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में 4371 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
परीक्षार्थी सुबह नौ बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। परीक्षा 11:30 बजे से शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सभी केंद्रों पर नवोदय विद्यालय का एक-एक प्रवक्ता बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहा। डीएम की ओर से नामित अधिकारी भ्रमणशील रहे। प्रधानाचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि 2747 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 1624 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा विद्यालय के परीक्षा प्रभारी जेपी त्रिपाठी की देखरेख में हुई।
विज्ञापन



प्रवेश परीक्षा की तैयारी की थी। प्रश्नपत्र आसान आया। सब कुछ पढ़ा हुआ आया था। पेपर कठिन नहीं लगा।- अल्तमस रियाज, जोगीठेर-बरखेड़ा

प्रश्नपत्र देखते ही अच्छा लगा था। जो पढ़ा था, वही सवाल आए थे। गणित के कुछ सवाल कठिन थे, लेकिन हो सब गए हैं।
- केशव, रंपुरा नत्था

पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर आते

पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर आते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें