बीसलपुर के आदेश आईटीआई कॉलेज में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते कंपनी प्रतिनिधि। संवाद
बीसलपुर। गांव नरायनपुर स्थित आदेश आईटीआई में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 26 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। मेले का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव अरविंद गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 75 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 26 का विभिन्न पदों के लिए चयन कर नियुक्तिपत्र दिए गए। नौकरी मिलने से अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य निमित शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। मेले की व्यवस्था में गुंजन यादव, जितेंद्र मौर्य आदि का सहयोग रहा। संवाद