लंबे इंतजार के बाद छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षु
शिक्षिकों को आखिरकार बुधवार को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर
दी गई। पहले दिन करीब 250 महिला प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
72825
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में छह माह का प्रशिक्षण व
परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके करीब 860 प्रशिक्षु शिक्षक कई दिनों से मौलिक
नियुक्ति देने की मांग करते आ रहे थे। इधर शासन के निर्देश पर 29 अक्तूबर
से प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
इसके तहत महिला, विकलांग महिला व पुरुष प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग कर
उनके विकल्प पत्र भी भरवाए गए थे। जिसके बाद इन सभी को नियुक्ति पत्र देने
की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इधर बुधवार शाम को बीएसए कार्यालय परिसर में
प्रशिक्षु को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई।
देर शाम तक
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने करीब 250 महिला प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र
सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर महिला प्रशिक्षुओं के चेहरों पर खुशी देखते ही
बन रही थी। इस मौके पर संजय सिंह, सर्वशिक्षा अभियान के समन्वयक राकेश पटेल
आदि मौजूद रहे। बीएसए ने बताया कि पांच नवंबर को पुरुष प्रशिक्षुओं को
नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।