बरखेड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में आयोजित आरोग्य मेले में 85 मरीज देखे गए। डॉ. शाहीन जहां ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा दाद, खाज, खुजली के मरीज आ रहे हैं। बदलते मौसम के चलते कुछ वायरल बुखार के लोग भी पहुंच रहे है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास में कुल 77 मरीज देखे गए। यहां चिकित्सक डॉ. शृंखला मिश्रा ने बताया कि सबसे अधिक मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के आ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद दौलतपुर पट्टी में 32 मरीज देखे गए। चिकित्सक डॉ मनीषा चौरसिया ने बताया कि खांसी और खुजली के मरीज अधिक हैं। संवाद