फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व से सटे 25 किमी के क्षेत्र में होगी तार फेसिंग

Sat, 18 Mar 2017 11:02 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
तार पऊफे‌िससिंग
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र से बाहर निकल कर आबादी और खेत में पहुंचकर आए दिन लोगों को निशाना बना रहे बाघों के जंगल से बाहर निकलने पर अंकुश लगाने की दिशा में वन महकमा आबादी से सटे जंगल की सीमा में तारफेसिंग करने की योजना तैयार की है। जिसमें 25 किमी के क्षेत्र में तार फेसिंग की जाएगी। इसके लिए शासन को 75 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। 
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व बनने के बाद इसकी विभिन्न रेंजों में बाघ सहित कई वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वन्यजीव जंगल से बाहर आकर मनुष्यों पर हमला करने के साथ ही फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। पिछले छह माह में महोफ और बराही रेंज क्षेत्र के गांव में बाघ के हमले में नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण तार फेसिंग कराने की मांग कर रहे हैं। 
पिछले माह माधोटांडा क्षेत्र के डगा गांव में अहमद खां की मौत के बाद डीएम ने क्रिटिकल गैप से पांच लाख धनराशि दी थी जिससे इस क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर से खारजा नहर तक सोलर तार फेसिंग कराई जा रही है, लेकिन जंगल से सटा बाकी क्षेत्र अभी भी खुला हुआ है। इसको देखते हुए वन विभाग ने जंगल से सटे 25 किमी के क्षेत्र में सोलर तार फेसिंग करने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसके लिए 75 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन का भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि डीएम की संस्तुति सहित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर तार फेसिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें