फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी अनुदान के 243 आवेदन निरस्त

Sat, 12 Aug 2023 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछडा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 में शादी अनुदान योजना में कुल 688 लाभार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए। इनमें से 243 आवेदन विभिन्न खामियों की वजह से निरस्त हो गए। कम आवेदन आने पर प्रशासन ने विभागीय अधिकारियों को प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शादी अनुदान योजना में कुल 688 लाभार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। जांच में 243 आवेदनों में कमियां सामने आईं। इस पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। शेष 445 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए। कम संख्या में ऑनलाइन आवेदन आने का कारण प्रचार-प्रसार न होना पाया गया। इस पर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को प्रचार प्रसार बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें