फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 23.55 लाख रुपये ठगे

Sun, 14 Jul 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शेयर में रकम लगाने पर मुनाफा होने का झांसा देकर मोहल्ला कायस्थान निवासी अंतरिक्ष देवल से जालसाजों ने 23.55 लाख रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर अंतरिक्ष ने संपर्क किया तो उसको दिया गया एप बंद कर दिया गया। रुपये मांगने पर गाली-गलौज की और दोबारा रुपये मांगने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर नगर निवासी दो भाइयों, उनकी पत्नियों और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



अंतरिक्ष देवल ने बताया कि उसकी मुलाकात नगर की अशोक कॉलोनी निवासी रितेश गुप्ता उर्फ पारू, उसके भाई अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू से हुई। रितेश ने अपने भाई अभिषेक को मर्चेंट नेवी में अधिकारी बताया। उससे मोबाइल फोन पर बात कराई। इन लोगों ने बताया कि कामओवर कंपनी की फ्रेंचाइजी उनके पास है। शेयर में रकम निवेश करने पर फायदा होने का झांसा दिया।
इस पर उसने अपने पास रखे रुपयों के साथ परिजनों व रिश्तेदारों से उधार लेकर दिए गए एप में 23.55 लाख रुपये का निवेश कर दिया। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि यह लोग जालसाज हैं। कई लोगों को यह झांसा दे चुके हैं। ठगी का अहसास होने पर जब उसने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। आरोपियों ने उसे दिया गया एप भी बंद कर दिया। रकम वापस मांगने पर गालियां दीं।
विज्ञापन

दोबारा रुपये मांगने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर आकर बात करने को कहा। जब वह उनके घर गया तो गाली-गलौज करने के साथ उसके धमकी दी गई। इसके बाद वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचा। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अंतरिक्ष देवल की ओर से अशोक कॉलोनी निवासी रितेश गुप्ता उर्फ पारू, उसके भाई अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू, उनकी मां सोनिया गुप्ता, रितेश की पत्नी सोनिया गुप्ता, अभिषेक की पत्नी खुशबू गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें