फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम के निर्देश पर बरखेड़ा में बाल विवाह रुकवाया

Sun, 14 Jul 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में बरखेड़ा क्षेत्र में पहुंचकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बाल विवाह को रुकवाया है। साथ ही परिजनों से 18 वर्ष की उम्र के बाद विवाह करेंगे ऐसा ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लिखित में लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी को एक व्यक्ति ने प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराया कि थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति अपनी 17 वर्षीय पुत्री का बाल विवाह करने जा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के नेतत्व में प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू मनोज कुमार मिश्रा एवं परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन निर्वान सिंह व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो मामला सही पाया। बालिका का विवाह 15 जुलाई को होना है। बालिका के परिजनों से बालिका की आयु के संबंध में दस्तावेज मांगे, तो शैक्षिक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। इसके अनुसार बालिका की आयु अभी 17 वर्ष एक माह पांच दिन पाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जांच टीम बालिका को उसके परिजनों की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें