पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव की अध्यक्षता में सोमवार को गन्ना क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में चीनी मिलों के गन्ना खरीद, चीनी उत्पादन, चीनी पर्ता, क्रय केंद्र निरीक्षण, गन्ना किस्मों की पहचान आदि पर चर्चा हुई।
बैठक में जिले की चारों चीनी मिलों के 232 तौल लिपिकों का ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम द्वारा पाक्षिक स्थानांतरण किया गया। इसकी प्रति सभी चीनी मिल प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही निर्देश दिए कि लॉटरी सिस्टम से नियुक्त तौल लिपिकों के माध्यम से तौल कार्य कराए जाएं।
साथ ही किसी भी तौल लिपिक की नियुक्ति मैन्युअल न की जाए। इसके साथ ही ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए गए की वह क्रय केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करते रहे। बैठक में गन्ना समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह,अधिशासी उपाध्यक्ष केबी शर्मा,जीएम केन विनय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद