फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पाकेट मनी से गरीबों को बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस के उपलक्ष्य में सेंट एलायसियस कॉलेज में विद्यार्थियों ने बचत की गई धनराशि से गरीबों को कंबल बांटे। वहीं चौधरी निहाल सिंह पीजी कॉलेज में वार्षिकोत्सव हुआ। टाहपौटा में बाल दिवस पखवाड़ा के तहत दौड़ प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

सेंट एलायसियस कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल, मातृशक्ति रोटरी क्लब अध्यक्ष मोनिका बंसल, रोशनी पंत, सुमन गुप्ता व इंदु पंत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कक्षा आठ व नौ के विद्यार्थियों द्वारा बचत की गई धनराशि से जरुरतमंदों को कंबल बांटे गए। मुन्नालाल, रिजवान, टोड़ीलाल, देवीराम, अशफा, रामअवतार, लाला, ओमप्रकाश, मंसूर, राकेश, सोनू, मुदस्सिर आदि को कंबल बांटे गए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम भी पेश किए। प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए आगे भी समाजसेवा कार्य करते रहने का आह्वान किया। चौधरी निहाल सिंह पीजी कॉलेज में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने किया। विद्यार्थियों ने गीत, गायन, नाटक मंचन आदि कार्यक्रम पेश किए। कॉलेज में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को भी पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता भाजपा लोकसभा संयोजक सत्यपाल गंगवार व सदर विधायक संजय सिंह गंगवार विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रबंधक दिग्विजय सिंह, अध्यक्ष जगवीर सिंह, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। माडल स्कूल टाहपौटा में बाल दिवस पखवाड़ा के तहत दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग की दौड़ में कक्षा पांच रवींद्र, करन व कक्षा चार के विकास, बालिका वर्ग में कक्षा पांच की प्रियंका, कुमकुम, पायल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक विभव सक्सेना ने बताया कि बाल दिवस पखवाड़ा के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान जगदीश कुमार, संकुल प्रभारी अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें