फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में हर्षोहल्लास से मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
24 पीबीटीपी 24, 25
विज्ञापन

हर्षोहल्लास से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
शहर समेत पूरनपुर व बीसलपुर में निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिवस जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर के मोहल्ला नखासा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की गई। चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने महर्षि बाल्मीकि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। डिवाइन कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई। मोहल्ला नखासा स्थित धर्मशाला में अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ के तत्वावधान में गोष्ठी हुई और झाड़ू छोड़ो, कलम उठाओ अभियान चलाने की संकल्प लिया गया। महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष अटल वाल्मीकि ने वृद्ध सेवाश्रम बरहा में पहुंचकर बुजुर्गों को फल बांटें।
मोहल्ला नखासा स्थित वाल्मीकि धर्मशाला से बुधवार शाम बाल्मीकि समाज द्वारा महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा निकाली गई। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी व सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा में पूर्व विधायक सन्नूलाल, पूर्व पालिका सदस्य विकास बाल्मीकि, अभिषेक महाजन, मोहित पुष्पाकर, मकेश वाल्मीकि, अमन, मोहित, विकेश, अनिकेत, दीपक, शुभम, आशुतोष समेत समाज के कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

00
24 पीबीटीपी 14, 18
पूरनपुर व बीसलपुर में बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
पूरनपुर। महार्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला कायस्थान स्थित महार्षि बाल्मीकि मंदिर में बुधवार को हवन, पूजन हुआ। शाम को वाल्मीकि मंदिर में वृद्धजनों का सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर के मोहल्ला दुबे स्थित बाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में वाहन पर सवार महर्षि बाल्मीकि, लव कुश, हनुमान, सरस्वती, भगवान विष्णु व भारत माता की झांकियों को आकर्षण का केंद्र बनी रही। राजकीय महाविद्यालय में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दरख्शा अजहर, डॉ. एसके साहनी, डॉ. पवन त्रिवेदी आदि ने विचार रखे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। बाला देवी रोशनलाल कॉलेज आफ हायर एजूकेशन की गोष्ठी में प्रबंधक डॉ. रत्नेश गंगवार ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें