फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कार क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला अहिरान में ट्रैक्टर और कार की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक होते देख राहगीरों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर निवासी कार चालक मोनू अपनी कार को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला अहिरान में होकर पाठशाला बस स्टैंड पर किसी कार्य से जा रहा था। जब वह नगर के अहिरान में पहुंचा तभी पीछे से तेज गति के साथ आ रहे ट्रैक्टर की कार से टक्कर हो गई। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार के पीछे का शीशा टूट गया। चालक भी घायल हो गया। हादसे के बाद कार और ट्रैक्टर चालक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। बाद में क्षेत्र के लोगों ने दोनों को किसी तरह समझाया और शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें