फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..तो एक और तेंदुआ भी है सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
..तो एक और तेंदुुआ भी है सक्रिय
विज्ञापन

पीलीभीत। बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में चार गांवों में मवेशियों को निवाला बनाने वाले एक तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद भी क्षेत्र के लोग दहशतजदा हैं। लोगों का मानना है कि इस इलाके में एक नहीं दो तेंदुए सक्रिय हैं, मादा तेंदुआ अभी क्षेत्र में ही चहलकदमी कर रहा है। एक नर तेंदुए के कैद हो जाने के बाद दूसरे के मादा होने की आशंका जताई जा रही है। उसके साथी तेंदुए के कैद हो जाने के बाद से हमलावर भी हो सकती है।
विज्ञापन

बराही रेंज के नौजल्हा जंगल क्षेत्र में पिछले दो माह से आतंक मचाए तेंदुए मानव पर हमलावर नहीं हुए, लेकिन आबादी क्षेत्र में घुसकर करीब दो दर्जन मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में दहशत थी। हमले की बढ़ती घटनाओं के चलते लोग यह मान रहे हैं कि जंगल में एक नहीं, बल्कि दो तेंदुए सक्रिय हैं। टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी इसको स्वीकारते हुए नजर आए। इस सब के चलते टाइगर रिजर्व के अधिकारी के निर्देश पर पांच दिन पूर्व कैमरे व दो पिंजरे लगाकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें