फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित अर्वाचीन इंटर कॉलेज, बालाजी मंदिर एवं सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में शनिवार को कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पंडित यज्ञेश शास्त्री द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में भगवान गणेश के लम्बोदर स्वरूप की पूजा अर्चना की। भक्तों ने भगवान लम्बोदार से स्वास्थ्य, बल, बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। पंडित यंज्ञेश शास्त्री ने कहा कि भगवान लम्बोदार की पूजा अर्चना कर बल बुद्धि, स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान का ध्रत गंगाजल, शहद, दूध से स्नान कराया। साथ ही भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित एवं दिल्ली से आयी भजन गायिका महिमा गांगुली द्वारा भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान जयवीर सिंह, विनोद अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, सन्नी गुप्ता, मुकेश गुप्ता, भूपेश गुप्ता, राजेंद्र गोस्वामी, देवेंद्र गोस्वामी, विपिन शर्मा, प्रवन शर्मा, देवेश कौशिक, प्रिंस कौशिक, लवली कौशिक, सपना गोस्वामी, नेहा, सुमित्रा, अनीता शर्मा, हरिओम शर्मा, सुशील कौशिक, दीपक शर्मा, गीता दत्त शर्मा, सोनिया, राजेंद्र गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, सुशीला सिंघल, मानवी, बिमला, मोहन शर्मा, पवन शर्मा, नकुल शर्मा, संजय वर्मा, मनी गुप्ता, अंकुर गौड़, नीतिश कौशिक आदि रहे। बालाजी मंदिर में पंडित विपिन शास्त्री ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कराई। साथ ही भक्तों ने भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अशोक गुप्ता, विपुल गुप्ता, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें