फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकारी सत्संग में श्रद्वालु भाव विभोर होकर झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित चौपाल में आयोजित निरंकारी सत्संग में श्रद्धालुज भाव विभोर होकर झूमते रहे। इसमें भूपेंद्र महाराज ने कहा कि प्रभु के दिखाए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान स्थित चौपाल में शनिवार की शाम करीब तीन बजे निरंकारी सत्संग का आयोजन किया। इसका शुभारंभ श्रद्धालुओं ने मेरठ से पधारे जोनल इंचार्ज भूपेंद्र जी महाराज की पूजा अर्चना कर किया। इसके बाद धर्म सभा में भूपेंद्र महाराज ने कहा कि साधु संतों की संगति में रहकर उनकी सेवा करनी चाहिए। दीन दुखी गरीब असहाय की भी सच्चे मन से सेवा कर लाभ उठाना चाहिए। साथ ही सभी श्रद्धालुओं ने भूपेंद्र महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सत्संग में आयोजित भजन कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भाव विभोर होकर भूपेंद्र महाराज की जयजयकार कर झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। सत्संग में क्षेत्रीय संचालक प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, मनीष कुमार, सतीश, रामनिवास, पंकज, मोहन, दया, कविता, शकुंतला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें