फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से ठोकरों को क्षतिग्रस्त कर रही शारदा

विज्ञापन
विज्ञापन
03पीबीटीपी19
विज्ञापन


ठोकरों को आहिस्ता-आहिस्ता काट कर रही शारदा
गभिया क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ भूमि का कटान करके आबादी के नजदीक पहुंची शारदा
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांड(पीलीभीत)। गभिया सहराई में शारदा नदी का कटान सोमवार को भी धीमी गति से जारी रहा। नदी गभिया सहराई से नलडेंगा क्षेत्र तक लंबाई में कटान कर आबादी की ओर बढ़ रही हैं। यहां नदी ठोकरों से टकराकर चार किसानों के आशियाने के करीब पहुंच रही है। कटान की स्थिति देख किसान भयभीत हैं। शारदा सागर खंड द्वारा बचाव कार्य के रूप में तो झाड़ डलवाए जा रहे हैं लेकिन आला अधिकारियों के निरीक्षण के डर से बैंबो कटर को बनवाकर शो पीस में रख लिए हैं।
शारदा का जलस्तर कम होने के बाद से ही नदी ने गभिया सहराई क्षेत्र को अपने निशाने पर ले लिया था। यहां नदी ने किसानों की सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि का कटान कर दिया है और आबादी की ओर बढ़ रही है। नदी डैम की सुरक्षा को बनाए सनेंडी तटबंध की ठोकरों को भी क्षतिग्रस्त करने लगी। चार दिन पूर्व ठोकरों से टकराकर नदी की धार नलडेंगा क्षेत्र की ओर भी बढ़ गई। इसके बाद नदी ने गभिया सहराई से नलडे़गा क्षेत्र तक लंबाई में किसानों की भूमि का कटान कर रही हैं। लगातार कटान कर आबादी की ओर बढ़ रही नदी ने शनिवार को किसान बंटू मजूमदार के आशियाने को भी निगल लिया था। पीड़ित किसान ने तटबंध पर एक अस्थायी आशियाना बनाया हैं। इसके अलावा नदी के मुहाने पर चार अन्य किसानों के घर भी आ गए हैं, लेकिन इस आंस के साथ वह अपने आशियाने नही उजाड़ रहे हैं कि नदी की धार पत्थर की बनी ठोकरों से टकराकर बाएं किनारे की ओर चली जाएगी। वही बचाव कार्य के जिम्मेदारी लिए शारदा सागर खंड के अभियंताओं ने कुछ मजदूरों को लगवाकर ठोकरें बचाने को झाड़ डलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के डर से अभियंताओं ने एक बैंबो कटर को पानी में डलवाकर कुछ को तटबंध पर रखवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

03पीबीटीपी20
पांच गांव को बार्डर से जोड़ने वाली सड़क बदहाल
बरसात के चलते शारदा डैम की तलहटी में बसे पांच गांव की आबादी को जोड़ने वाला बार्डर मार्ग जर्जर स्थिति में हैं। यह मार्ग गभिया सहराई, महाराजपुर, नौजल्हा, बूंदीभूड़ गांव को नेपाल सीमा से जोड़ते हैं। मार्ग पर गहरे गड्ढे होने से बरसात होते ही पानी भर जाता है। इससे मार्ग पर निकलना भी दुभर हो गया हैं। मार्ग की जर्जर स्थिति होने से क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें