खेकड़ा (बागपत)।
शिवरात्रि जैसे जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे ही ट्रेनों में हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। शिव भक्त कांवड़ियां अपनी अपनी कांवड़ को बड़ी आस्था के साथ मनमोहक ढंग से सजाकर भगवान शिव के जयघोष के साथ रेलवे स्टेशन, हाल्ट पर पहुंच कांवड़ को ट्रेन की बुग्गी की खिड़की पर बांध हरिद्वार जा रवाना हो रहे हैं। रविवार को भी कांवड़ियों की टोलियां खेकड़ा से हरिद्वार जाने कोे रवाना हुई। इस कारण चारों तरफ जहां देखे, वही भगवान शिव की जयघोष सुनाई दी। मनमोहक कांवड़ से ट्रेन की सजी हुई बुग्गी भी सुंदर लग रही है। साथ ही शिव भक्त मंदिर को भव्य ढंग से सजाने में दिन रात एक कर जुटे हैं। भक्तों में शिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।