डिजाइनर और ब्रांडेड रिस्ट वॉच का फिर आया दौर
कोई कोनोग्राफ रिस्ट वॉच तो कोई इटेलियन वॉच का दीवाना
फैशन ट्रेंड में शामिल घड़ियां बढ़ा रही कलाई की खूबसूरती
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। वक्त के साथ चलने के लिए घड़ियों का स्वरूप हमेशा से बदलता रहा है। बीच में कम होने के बाद अब एक बार फिर कलाई घड़ी का जादू सिर चढ़कर बोलने लगा है। इन दिनों देशी के अलावा विदेशी घड़ियों के दीवानों की कमी नहीं है। यह एक ऐसी जरूरत या फिर शौक है जिसके मुरीदों में बूढ़ों से लेकर युवा और बच्चे तक शामिल हैं। युवाओं की नब्ज को भांपकर कंपनियों ने तरह-तरह की घड़ियों की रेंज उतारी है। इसमें ब्रांडेड स्टाइलिश घड़ियां अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।
एक समय था, जब कलाई पर बंधने वाली घड़ियां रईसी का शगल मानी जाती थी। बाद में मोबाइल फोन क्रांति के चलते युवाओं में घड़ी का क्रेज घटता गया। इधर पिछले कुछ साल से युवाओं में घड़ियों का क्रेज एक बार फिर बढ़ा है। स्टाइलिश लुक की घड़ियां युवाओं की कलाई की शोभा बढ़ा रही हैं। इन दिनों बाजार में कोनोग्राफ युक्त बड़े डायल की रिस्ट वॉच, स्पोटी जी शॉक समेत इटेलियन, अमेरिकन व ट्रेडीशनल घड़ियों की खासी डिमांड है। घड़ी पहनने में युवतियां भी पीछे नहीं हैं। युवाओं की मानें तो स्टाइलिश वॉच न सिर्फ समय बताने बल्कि उनके हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा रही है। आलम यह है कि अब युवाओं के पास एक दो नहीं बल्कि पूरा घड़ियों का कलेक्शन मौजूद है।
00
कस्मार्ट वॉच और बच्चों के लिए भी ब्रांडेड घड़ियां भी मौजूद
युवाओं में स्मार्ट वॉच खासी पसंद की जा रही है। स्मार्ट वॉच केवल समय ही नहीं बताती, बल्कि आपकी सेहत पर भी खासी नजर रखती है। वहीं बच्चों के लिए ब्रांडेड घड़ियां उतारी गई हैं। आकर्षक पैकिंग में डोरेमान, फुटबॉल, फ्लोरल शेप में रंगबिरंगी घड़ियां बच्चों का खासा आकर्षित कर रही है। इनकी कीमत 1000 रुपये तक है।
00
बोले युवा:
रिस्ट वॉच बना खुद एक फैशन
29 पीबीटीपी 26
मार्केट में कई तरह की रिस्ट वॉच हैं, जोकि फैशन ट्रेंड में है। फैशन के मुताबिक ही रिस्ट वॉच पहनने का क्रेज तेजी से बढ़ा है। आजकल रिस्ट वॉच भी खुद एक फैशन बन चुका है।
- हर्षित मिश्रा
00
समय का हो रहा बेहतर उपयोग
29 पीबीटीपी 25
रिस्ट वॉच पहनने से अलग लुक तो आता ही है, इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसके जरिए हम टाइम का बेहतर उपयोग कर रहे हैं। इसका चलन और भी तेजी से बढ़ेगा।
- मोहम्मद आसिफ