फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोम्टेश्वर बाहुबली भगवान की 31 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन साधुवृत्ति आश्रम में बुधवार को गोम्मटेश्वर बाहुबली भगवान की 31 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित हुई। विधिविधान से शोभा यात्रा व पूजा अर्चना के साथ आयोजन में देश भर से जैन धर्मावलंबी शामिल रहे।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित जैन मंदिर अतिश्य क्षेत्र के रूप में देश विदेश में प्रसिद्ध स्थान बन चुका है। दानवीर सेठ दिवंगत शीतल प्रसाद जैन की प्रेरणा से बड़ा गांव में साधुवृत्ति आश्रम की स्थापना की। इसी परिसर में भगवान गोम्टेश्वर बाहुबली भगवान की 31 फुट ऊंची 125 टन वजनी प्रतिमा बुधवार को विधिविधान से पूजा अर्चना एवं बैंड बाजों के बीच स्थापित की । विधानाचार्य पंडित अरविंद जैन, ब्रहमचारी नवीन भैया, ब्रहमचारिणी नीलम दीदी ने पूजा अर्चना की प्रक्रिया पूर्ण कराई। मुनि श्री 108 वारीषेण जी महाराज व 105 चंद्रमति माता जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में भगवान बाहुबली की जयघोष के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। संगीतकार पारस अंबर के भजनों की धुनों पर धर्मावलंबी झूम उठे।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापना में मुख्य योगदान वीव टेक्स ओवरसीज खेकड़ा के मालिक सेठ योगेंद्र जैन कल्ली का रहा। पारसनाथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन और डॉ. राजीव जैन ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. राजीव जैन ने बताया कि बाहुबली प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव के पुत्र थे। अपने बड़े भाई भरत चक्रवर्ती से युद्ध के बाद वह मुनि बन गए। उन्होंने एक वर्ष तक कायोत्सर्ग मुद्रा में ध्यान किया। इससे उनके शरीर पर बेले चढ़ गई। एक वर्ष के कठोर तप के पश्चात उन्हें केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई और वह केवली कहलाए। अंत में उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई और वह जीवन और मरण के चक्र से मुक्त हो गए।
विज्ञापन

गोम्मटेश्वर प्रतिमा के कारण बाहुबली को गोम्मटेश भी कहा जाता है। ऐसी प्रतिमा श्रवणबेलगोला, कर्नाटक, भारत में भी स्थित है। अब बड़ागांव में भी प्रतिमा स्थापित होने से जैन श्रद्धालुओं में उत्साह है। कार्यक्रम में संजय जैन, बिजेंद्र जैन, सुमेर चंद जैन, जनेश्वर दयाल जैन, संजीव कुमार जैन, कमल जैन, राजेंद्र जैन, फकीर चंद जैन, पंडित धनराज जैन, हंस कुमार जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें