फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईर्स्टन पेरिफेरल पर कारों की भिड़ंत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर खेकड़ा के समीप दो कारों की भिड़ंत में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दिल्ली मंगोलपुरी निवासी नरेंद्र सोनी पत्नी हेमा एवं पुत्र कुनाल, ईशू, पुत्री सिमरन और पूजा के साथ वैगनआर कार से वाया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से बीती रात्रि करीब दस बजे अपनी रिश्तेदारी में बागपत मिलने जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से खेकड़ा के समीप उतरने लगे तभी उनकी कार की तेज गति के साथ जा रही कार से भिड़ंत हो गई। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार नरेंद्र सोनी समेत परिवार के छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को दिल्ली के ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुनाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद दूसरी कार का चालक कार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें