फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के सचिन ने पावर लिफ्टिंग में पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी युवक ने गाजियाबाद में हुई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मिस्टर नार्थ इंडिया 2018 बाडी बिल्डर में सिल्वर पदक जीतकर लौटे युवक का लोगों ने ढोल नगाड़ों के बीच जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में शनिवार शाम मिस्टर नार्थ इंडिया बॉडी बिल्डर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सेवानिवृत्त सैनिक तेजपाल सिंह धामा के पुत्र सचिन ने भी भाग लिया। सचिन के कोच हैदर मलिक ने बताया कि सचिन ने 85 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर खेकड़ा एवं जनपद का नाम रोशन किया। इसके चलते युवक के परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेकड़ा नगर में पदक लेकर लौटने पर खेकड़ा युवक मंच के अध्यक्ष अनुज कौशिक, गौरव, बलराम, अमित धामा, अर्जुन, सूरज, अयूब, अश्विनी प्रभाकर, रूपक, पवन भाटी, विकास जैन, अंकुर जैन आदि ने सचिन धामा का ढोल नगाड़ों से स्वागत कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें