फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा में ओडीएफ लक्ष्य की स्थिति खराब, प्रभारी ईओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
17 पीबीटीपी 12, 13
विज्ञापन

1200 में से मात्र 200 शौचालय, लगाई फटकार
समीक्षा में ओडीएफ लक्ष्य की स्थिति खराब, प्रभारी ईओ नाराज
पालिकाध्यक्ष ने दिए होली पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। नगर पालिका में हुई बैैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में ओडीएफ लक्ष्य की स्थिति खराब मिलने पर प्रभारी ईओ जेपी चौहान ने सफाई नायकों की जमकर फटकार लगाई। लक्ष्य पूरा न करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने किश्त जारी होने के बाद भी कार्य शुरू न कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। होली पर्व के मद्देनजर शहर में विशेष सफाई अभियान चलानेे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिशासी अधिकारी जेपी चौहान ने शहर में ओडीएफ की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद फरीद ने बताया कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में शहर का ओडीएफ लक्ष्य 1238 शौचालय रखा गया है। जिसके सापेक्ष अब तक मात्र दो सौ से अधिक ही शौचालय बन सके हैं। कुल मिलाकर यहां 15 फीसदी भी शौचालय नहीं बन सके हैं। उन्होंने सभी 27 वार्डों की समीक्षा कर सफाई नायकों को हर हाल में जल्द से जल्द लक्ष्य के मुताबिक कार्य कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान वार्ड 18 में 93 के सापेक्ष मात्र 23 शौचालय ही बनना पाए गए। जिस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/प्रभारी ईओ जेपी चौहान ने सफाई नायक यूसुफ की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लक्ष्य पूरा न करने वाले सफाई नायकों की फटकार लगाते हुए कहा कि काम नहीं तो दाम नहीं। यदि लक्ष्य का निर्धारित समय के भीतर पूरा नहीं किया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लक्ष्य पूरा न कर पाने वाले सफाई नायकों के साथ-साथ सफाई निरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कुछ सफाई नायकों ने कुछ पात्रों द्वारा पहली किश्त लेने के बाद भी शौचालय निर्माण शुरू न कराने की जानकारी दी। जिस पर प्रभारी ईओ ने कहा कि ऐसे लोगों को जल्द शौचालय निर्माण कराने को कहा जाए। इसके बाद भी वह शौचालय निर्माण नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट कराई जाए। पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने होली पर्व के मद्देनजर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई निरीक्षक व सफाई नायक वार्डों व होलिका स्थलों के समीप सफाई कार्य में कोताही न बरते। यदि कहीं से कोई शिकायत आती है तो संबधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सफाई निरीक्षक प्रकाश चंद, अमर किशोर समेत सभी 27 वार्डों के सफाई नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें