फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर में किसानों ने प्रदर्शन कर अविलंब ऋण माफ न होने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
क्षेत्र के ग्राम नया सुभानपुर के किसान रविवार को गांव के होलिका चौक पर एकत्र हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा सरकार ने फसल ऋण मोचन योजना के तहत किसानों के ऋण माफी की योजना चलाई, लेकिन सरकार की फसल ऋण माफी योजना में किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। गाव के किसानों के बैंक खाते मंडोला स्थित बैंक में हैं, लेकिन उक्त बैंक के माध्यम से विभागीय अधिकारियों ने उनके ऋण माफ नहीं किए। उन्होंने कहा यदि ऋण माफी की उनकी मांग अविलंब नहीं मानी तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार एवं प्रशासन की होगी। इस दौरान दुष्यंत त्यागी, रोहताश, मिथुन त्यागी, श्रीओम कश्यप, वेदप्रकाश, बबलू, किरणपाल, रामबीर, समसू, देवेंद्र, सोनू, वेदप्रकाश, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें