फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज टनकपुर ब्राडगेज ट्रैक पर दौड़ेगा इंजन

विज्ञापन
train
विज्ञापन
पीलीभीत। नवनिर्मित मझोला-टनकपुर ब्राडगेज ट्रैक पर स्पीड ट्रायल को लेकर की गई तैयारियां धरी रह गई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक विभाग की ओर से हरी झंडी न मिलने और सिग्नल आदि को लेकर बुधवार को स्पीड ट्रायल नहीं हो सका। अब यह ट्रायल गुरुवार को सुबह दस बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

भोजीपुरा-पीलीभीत-टनकपुर छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में तब्दील करने को कार्य 2015 में शुरू हुआ था। इसके प्रथम चरण में भोजीपुरा से पीलीभीत के बीच 39.03 किमी रेल लाइन का कार्य पूरा कर नवंबर 2016 में ब्राडगेज ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके बाद दूसरे चरण में 62.77 किमी लंबे पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग गत वर्ष 16 जून को ब्लॉक लेने के बाद ब्राडगेज कंवर्जन कार्य शुरू किए गए। रेल महकमे ने टनकपुर तक कार्य पूरा न होने की दशा में पीलीभीत से मझोला रेलवे स्टेशन तक मार्च में बड़ी रेल लाइन सेवा शुरू कर दी गई। इधर, मझोला से टनकपुर तक शेष बचे 39 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर भी ब्राडगेज कार्य पूरे कर लिए गए। इस नवनिर्मित ट्रैक के संचालन को लेकर 29 और 30 दिसंबर को सीआरएस निरीक्षण की तिथि भी तय की जा चुकी है। इसको लेकर उक्त नवनिर्मित ब्राडगेज ट्रैक का बुधवार को स्पीड ट्रायल होना था। इसको लेकर तैयारियां भी की गई थी, लेकिन बुधवार को ऐन वक्त पर स्पीड ट्रायल स्थगित कर दिया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक विभाग द्वारा स्पीड ट्रायल को हरी झंडी न मिलने और सिग्नल आदि में कमी के चलते स्पीड ट्रायल टाला गया है। अब यह स्पीड ट्रायल बृहस्पतिवार को होगा। इस संबंध में इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि मझोला-टनकपुर ब्राडगेज ट्रैक पर स्पीड ट्रायल अपरिहार्य कारणों से टाला गया है। यह स्पीड ट्रायल अब बृहस्पतिवार को 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें