खेकड़ा (बागपत)।
करीब दो माह पूर्व नाव पलटने से ग्राम काठा के लोगों की मौत होने के बाद मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये देने के बाद मंगलवार को समाधान दिवस में परिजनों ने मुआवजे को कम बताकर ओर अधिक मुआवजा दिलाने की अधिकारियों से मांग की।
करीब दो माह पूर्व यमुना नदी में नाव पलटने से ग्राम काठा निवासी 19 दर्जन लोगों की मौत हुई। मृत आश्रितों को शासन ने एक माह बाद ही मुआवजा दिया । मंगलवार को मृतक परिवार के अनेक लोग खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने कहा उन्हें अत्यधिक कम मुआवजा दिया ा। उन्होंने एडीएम लोकपाल सिंह को ज्ञापन सोप सभी मृतक आश्रितों को ओर अधिक मुआवजा बढ़ाकर दिलाने की मांग की। इस दौरान सुशीला, निशा, बेदो, कमलेश, रविंद्र, राजपाल, संदीप, राजकुमार, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।