फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिछा को हराकर रूद्रपुर क्लब ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
19 पीबीटीपी 35
विज्ञापन

रुद्रपुर क्लब ने बॉलीवाली ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। हजरत मस्तान शाह मियां के उर्स के मौके पर सरैंदापट्टी गांव में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन रविवार को बॉलीवॉल के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले हुए। इसमें सैकड़ों की संख्या में दर्शक उमड़े। फाइनल मैच में धौरा रिछा क्लब को हराकर रुद्रपुर की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । अंतिम दिन क्वाटर फाइनल मुकाबला रुद्रपुर क्लब एवं मस्तान क्लब पट्टी के बीच हुआ, जिसमें रुद्रपुर क्लब ने 15-9 और 17-15 से मैच जीत लिया। दूसरे सेमी फाइनल को धौरा रिछा क्लब ने 27-25 और 23-25 से दिल्ली क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे मैच में रुद्रपुर क्लब ने बरेली को 27-25 व 21-25 से हराया। फाइनल मुकाबला धौरा रिछा और रुद्रपुर क्लब के बीच हुआ। रोमांचक मैच में रुद्रपुर क्लब ने धौरा रिछा की टीम को 21-15 और 21-16 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर डॉक्टर शफीक अहमद, अखलाक अहमद, जमुना प्रसाद, हाजी उस्मान मंसूरी, परवेज, खालिद, गोपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें