फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग के अधिकारियो ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी नगर में टीम के साथ डेंगू की आशंका के चलते खेकड़ा नगर में पहुंचे। उन्होंने नगर में सफाई व्यवस्था के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में पहुंच जलभराव को देखा। नगर पालिका के कर्मचारियों से नाले एवं नालियों की नियमित रूप से सफाई कराने के साथ ही खाली स्थानों से जलभराव को समाप्त कराने को कहा। ताकि मच्छर पैदा न हो सके। लोगों से भी साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। साथ ही पालिका कर्मियों को नगर में दवा का छिड़काव कराने को कहा। इस दौरान सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत ने विशेष सफाई अभियान चलाया । सफाई कर्मचारियों ने मुख्य बाजार सहित मलिन बस्तियों में जाकर सफाई की। पंचायत के कर्मचारियों ने लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें