फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाडिया लुहारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

गाडिया लुहारों ने नगर में प्रदर्शन कर अधिकारियों से नये राशन कार्ड बनवाने और आवास दिलाने की मांग की।
सोमवार को सामाजिक संस्था भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के नेता प्रमोद गोस्वामी के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला अहिरान में गाडिया लुहारों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा लंबे समय से गाडिया लुहार खेकड़ा में रह रहे हैं, लेकिन आज तक न तो उनके राशन कार्ड, आधार कार्ड, और फोटो पहचान पत्र तक नहीं बनवाए गए। इसकी वह लंबे समय से मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्हें बिना आवास के ही खुले में रहना पड़ रहा है। शौच भी खुले में ही करनी पड़ती है। उनके आस पास शौचालय तक का भी निर्माण नहीं कराया । उन्होंने प्रदर्शन कर अधिकारियों से नये राशन कार्ड, प्रचान पत्र, आधार कार्ड बनवाने और रहने के लिए कांशीराम आवास दिलवाने की मांग की। अविलंब मांग पूरी न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी। इस दौरान राजेश्वर कुमार, विनोद धामा, भरत धामा, मनोज धामा, राजीव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें