खेकड़ा (बागपत)।
नगर में आयोजित आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक में नई कमेटी का गठन कर 20 सितंबर से रामलीला के मंच की तैयारी को अंतिम रूप दिया।
सोमवार को नगर में आदर्श रामलीला कमेटी की नगर के बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में बैठक हुई। बैठक महंत उमेश चंद्र कौत्स की अध्यक्षता में हुई। इसमें गत वर्ष के चंदे एवं शेष धनराशि का पूर्ण विवरण उमेश शर्मा चंद्रधर ने दिया। इसमें सर्वसम्मति से रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें नितिन जैन प्रधान, पुष्पेंद्र कुमार महासचिव और अनिरुद्ध गौड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इसमें पुनीत शर्मा, नरेश शर्मा, नरेश धामा, गीता दत्त, राकेश वर्मा, संजीव जैन, दीपक शर्मा और सुरेंद्र शर्मा उप प्रधान, अतुल रूहेला सह कोषाध्यक्ष, सुनील शर्मा, प्रवीण यादव, सौरभ जैन और मुकेश गुप्ता संगठन मंत्री, सलेक चंद, श्रद्धानंद पांचाल, उमेश शर्मा और राजेश शर्मा निर्देशक, तरुण गुप्ता, नवाब सिंह और चंद्र विज्ञान गुप्ता प्राउंटर बनाया। इसमें मुकेश शर्मा, पीयूष शर्मा, सुनील रूहेला, कपिल शर्मा, मोहन बेदी, जयंत शर्मा, अरुण धामा, उमाशंकर वैद्य, मनोज जैन और प्रवेश शर्मा को स्टेज मैनेजर बनाया । इसके अलावा नवीन शर्मा, राजेंद्र यादव, लाला वर्मा, संजय गौड़, राहुल वर्मा, देवेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पराग वशिष्ठ, विकास जैन, राजू पांचाल, नरेंद्र धामा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया।