खेकड़ा (बागपत)।
नगर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस उल्लास पूर्वक मनाया। इस मौके सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षण संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया गया। बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्वतंत्रता दिवस पर तहसील कार्यालय के भवन पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने ध्वजा रोहण किया। सीओ कार्यालय में सीओ संजीव सुमन, थाना के भवन में थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ट, नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम धामा, विद्युत कार्यालय में एसडीओ डीपी सिंह, खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा पहलवान, सीएचसी में डॉ. अरविंद मलिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सुनीता धामा, गांधी प्याऊ परिसर में कांग्रेस नेता चंदकीराम शर्मा, ध्रुव शर्मा, खेकड़ा युवक मंच के कार्यालय में अध्यक्ष अनुज कौशिक ने ध्वजा रोहण किया। महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में प्रबंधक ब्रिजेश कुमार और प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, एम एम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सोहनबीर तोमर, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान, जैन इंटर कॉलेज, जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रबंधक बालेश जैन, अध्यक्ष नगदी चंद जैन, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा और प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण, सुलभा गर्ल्स हाईस्कूल में प्रबंधक शशी भूषण जैन, डीपीएस कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य सुनीता सिंघल, ए-वन प्ले स्कूल में रुचि जैन, अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में मीनाक्षी शर्मा, गुरुकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, जैन बाल अकादमी में बीना जैन, कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा, देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सोनू यादव, आदर्श जनता विद्यालय में गजे सिंह , खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. राज कमल धामा, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में जितेंद्र सिंघल, खेकड़ा विद्या निकेतन में कोषाध्यक्ष तरुण गुप्ता, माधव सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य राकेश आचार्य, जिला खेल स्टेडियम में कोच जितेंद्र कौशिक, दूरसंचार केंद्र में केके सिंह ने ध्वजारोहण किया। ग्राम अहमदनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया। शिवसेना कार्यालय में पीतम सिंह, राधेश्याम टांक, प्रवीन कुमार, अरविंद कुमार आदि ने ध्वजारोहण कर देश भक्ति गीत गाए। नगर क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 में छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा।