फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह एकड़ कृषि भूमि नदी में समाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/हजारा। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद शारदा नदी के बढ़े जल स्तर के साथ ही शारदा नदी ने ट्रांश शारदा क्षेत्र के ग्राम नहरोसा में भू-कटान तेज कर दिया है। कटान के चलते बीते 24 घंटे में जहां 14 एकड़ कृषि भूमि मय लहलहाती फसलों के नदी में समा चुकी है वहीं कटान के चलते गांव निवासी चार ग्रामीणों के घर भी नदी से मात्र तीस मीटर दूर रह गए हैं। बरसात पूर्व यहां बाढ़ खंड द्वारा कराया गया बचाव कार्य मानक के अनुसार न होने के कारण पहले झोंके में ही अधिकांश तौर पर क्षतिग्रस्त हो गया है। अब फिर बाढ़ खंड के अधिकारी बचाव कार्य के नाम पर खानापूरी करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों क्षेत्र और पहाड़ों पर हुई बारिश के साथ ही शारदा का जल स्तर बढ़ा चल रहा है। इससे उसकी धार में भी तेजी आई है। इसके चलते नदी ने ग्राम नहरोसा की ओर कटान तेज कर दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते 24 घंटे में नदी कटान के चलते ग्राम निवासी राजू, अनवार, कुलदीप सिंह, दिक्कर सिंह, सज्जन सिंह, सुक्खा सिंह, मल्ला सिंह की एक-एक एकड़, गुरनाम सिंह व बोग सिंह की दो एकड़ तथा ग्राम प्रधान समीउद्दीन की तीन एकड़ कृषि भूमि मय लहलहाती फसल के नदी में समा चुकी है। नदी यहां कटान करते हुए आबादी की ओर भी तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते ग्राम निवासी गुरदीप सिंह, तरसेम सिंह, प्यार कौर व गुरनाम सिंह के घर से नदी की दूरी मात्र 30 मीटर रह गई है। बाढ़ खंड की ओर से यहां बचाव कार्य के लिए बल्ली पायरिंग कराई जा रही है, लेकिन गांव निवासी नौैशाद, हाफिज मोबीन, सज्जाद, इकरार, शान मोहम्मद आदि का कहना है कि बाढ़ खंड के अधिकारी इस बचाव के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। जिसके चलते क्षेत्र में कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने यहां हो रहे बचाव कार्य की जांच कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें