फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर सीनियर डॉक्टर हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए डॉक्टर्स डे पर हुए कार्यक्रम में सीनियर डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। वहीं डाक्टरों व उनके परिजनों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शनिवार देर शाम हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव डॉ. सौरभ अग्रवाल ने आईएमए प्रार्थना से किया। संरक्षक डॉ. एसके अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. विपिन साहनी ने डॉ. बीसी राय के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1973/ 74 बैच के आईएमए के प्रमुख डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। आशा सिंह ने डॉ. बीसी राय के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। इस दौरान विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें ओमांशी अग्रवाल, अर्जुन सेठी व प्रियांशु दास आदि शामिल रहे। आल इंडिया डॉक्टर्स मार्च में सम्मिलित होने वाले डॉ. पीडी सिंह, डॉ. एचसी सचान, डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. पीएन सक्सेना व डॉ. ममता सक्सेना को स्मृति चिंह सौंपा गया। वरिष्ठ डॉक्टरों ने डॉक्टरों को अपने कार्य में कुशलता, पारदर्शिता व ईमानदारी से मरीजों की सेवा करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. महेश चंद्रा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी, डॉ. एमके पांडेय, डॉ. रश्मि सेठी, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. मधु सचान, डॉ. जेएस तलवार, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, डॉ. एसएस बोरा, डॉ. प्रमोद कुमार अग्रवाल, डॉ. पीएन सक्सेना, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. नेहा अग्रवाल, डॉ. तरुण सेठी, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. शैलेंद्र गंगवार, डॉ. जेडी गंगवार, डॉ. अंकुश अग्रवाल, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. शोभित सेठ, डॉ. सतीश चंद्र गंगवार, डॉ. एपी शर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. बीदास, डॉ. ओजस्वी शर्मा, डॉ. जेडी गंगवार, डॉ. भरत कंचन, उॉ1 अमित कुशवाहा, डॉ. रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें