फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक जालसाज ने कृषि विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। एक साल बाद नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने तकादा किया तो आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी सलमान अंसारी पुत्र रियासत अंसारी ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 22 मई 2016 को उसकी मुलाकात जहानाबाद के पंसोली गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उसने खुद को कृषि विभाग लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी ब्लाक में तैनात बताया। उसने कहा कि कृषि विभाग में चौकीदार व कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी निकली है, जिसमें वह उसे दिलवा सकता है। कई बार बातचीत होने के बाद आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने 29 मई 2016 को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इस पर उसने 15 दिन में नौकरी मिलने की बात कही, जिसके बाद वह टरकाता आ रहा है। 23 अप्रैल 2017 को ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी के घर जाकर अपने रुपये मांगे। इस पर आरोपी ने मारपीट कर भगा दिया। दोबारा तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी देवरंजन वर्मा ने थाना पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें