पीलीभीत। आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को उपचार से लेकर डिस्चार्ज होने तक किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसका डाटा एकत्र किया जाएगा। सरकार लाभार्थियों का फीडबैक लेने जा रही है ताकि इस योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला ग्रीवांस मैनेजर अरण कुमार मौर्या ने बताया कि सरकार की इस नई व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए फीडबैक का प्रारूप भेजा गया है। योजना से जुड़े प्रत्येक अस्पताल की ओर से मरीज और उसके परिजनों से यह प्रारूप भरवाया जाएगा। प्रारूप में उपचार शुरू कराने से लेकर इलाज कराने के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों का कैसा व्यवहार रहा, उपचार के समय दवाएं समय पर दी गई या नहीं, किन-किन कठिनाईयों का सामना करना पड़ा यह सब जानकारी भरनी होगी। फीडबैक मिलने के बाद प्रारूप शासन को भेजा जाएगा। फीडबैक के आधार पर कई ओर बदलाव होने की संभावनाएं हैं।