बीसलपुर। कृषि विभाग ने ब्लॉक क्षेत्र के छह गांवों में किसानों की सुविधा के लिए किसान स्कूल खोले हैं। ये एक फरवरी से शुरू हो जाएंगे। कृषि उपसंभाग कार्यालय के बीटीएम अनिल वर्मा ने बताया कि चंद्रपुरा, मोहम्मदपुर भजा, भड़रिया, सकुटिया, नीवाडांडी और हेतम नगला में किसान फार्म स्कूल खोले गए हैं। स्कूलों में फर्नीचर और साहित्य उपलब्ध करा दिया गया है। प्रत्येक स्कूल का प्रभारी एक प्रगतिशील किसान को बनाया गया है। सभी स्कूलों में 25-25 जागरूक किसानों को पंजीकृत किया गया है। स्कूलों में किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती के टिप्स दिए जाएंगे।