फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट- कूड़ेदान घोटाला में अब कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विकास कार्यों के लिए रकम में जिले के प्रधानों और सचिवों ने लाखों का खेल कर डाला। ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट और कूड़ेदान रखवाने के नाम पर राज्य वित्त के खाते से लाखों रुपये का बिना किसी पंजीकृत फर्म से सामान खरीदे बिना चहेते ठेकेदारों से सामान लेकर उन्हें भुगतान कर दिया गया। प्रशासनिक अफसरों के साथ-साथ शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद अब अफसर गड़बड़ी करने वाले प्रधानों-सचिवों के साथ ठेकेदारों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि जांच में कई की गर्दन फंसना तय है।
विज्ञापन

जिले के तमाम विकास खंड के गांवों में प्रधानों और सचिवों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर नियमों को ताक पर रखकर सोलर लाइटें लगवा दीं। किसी गांव में पांच से 10 तो किसी में 25 लाइटें तक लगा दी गईं। सोलर लाइट खरीदने में नेडा द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। डेढ़ गुना कीमत में लाइटों की खरीद दर्शाकर भुगतान ले लिया गया। इसी तरह कूड़ेदान की कीमत अधिक दर्शाकर गोलमाल किया गया। शिकायत प्रशासनिक अफसरों के साथ-साथ जब शासन स्तर पर हुई तो आनन-फानन में सोलर लाइट लगवाने के साथ ही ग्राम पंचायतों में रखवाए गए कूड़ेदानों की संख्या, उक्त सामग्री किस फर्म से और कितने दर से खरीदी गई इसकी जानकारी जुटाने में अफसर लग गए हैं। प्रधान से लेकर सचिव, ठेकेदारों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वह योजना के मद से किए गए बंदरबांट की काट खोजने में लगे हैं। सीडीओ राजीव बनकटा ने बताया कि सोलर लाइट व कूड़ेदान मामले की शिकायत पर जांच चल रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें