फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी का खात्मा करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने देश के युवाओं में फैली नशे की लत का खात्मा करने को लेकर नाटिका प्रस्तुत की। छात्राओं ने नाटिका के माध्यम से नशे में डूबे युवाओं को सही मार्ग पर लाने का संदेश दिया। साथ ही नशाखोरी का खात्मा करने का संकल्प लिया। इसमें छात्रा दीपिका, स्वीटी, आयुषी, मानसी, सिमरन, ज्योति आदि ने भाग लिया। कॉलेज के प्रबंधक नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन, प्राचार्य डॉ. आर के जैन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व कन्या भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्रोफेसर डॉ. प्रभा अग्रवाल, कनिका गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें