फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर तेंदुआ देख बाइक सवार देवर-भाभी के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर तेंदुआ देख बाइक सवार देवर-भाभी रह गए सन्न
विज्ञापन

शोर पर जमा हुए ग्रामीण तो जंगल की ओर भागा तेंदुआ
क्रासर....
माला रेंज के गढ़ा सेक्शन से सटे दमगढ़ी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जराकोठी/पीलीभीत। जंगल से बाहर वन्यजीवों के निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। विभागीय अफसर इसकी रोकथाम करने में फ्लॉप साबित हो रहे हैं वहीं जंगल से सटे इलाकों में गुजरबसर करने वाले ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। एक बार फिर तेंदुए ने माला रेंज से सटे इलाकों में दस्तक दी तो दहशत फैल गई। हालांकि ग्रामीणों के एकजुट होकर शोर मचाने पर तेंदुआ पहले खेत फिर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की माला रेंज के गढ़ा सेक्शन से सटे दमगढ़ी गांव निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम वह अपनी भाभी को दवा दिलाने के लिए बाइक से जराकोठी जा रहे थे। कुछ दूर पहुुंचने पर रेशम सिंह के घर के पास सड़क पर तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। यह देख वह और उनकी भाभी बुरी तरह घबरा गए। उन्होंने बाइक रोककर पीछे की तरफ दौड़ा दी और शोर मचाया। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। गांव में तेंदुए की दस्तक को लेकर दहशत फैल गई। खेतों पर काम कर रहे मजदूर घरों की तरफ निकल गए। वहीं कई ग्रामीणों ने एकजुट होकर जब शोर किया तो तेंदुआ पास के ही धान के खेत में चला गया। इस पर ग्रामीणों ने खेत को घेरने का प्रयास किया तो वह जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब बीस दिन से तेंदुए की यहां आवाजाही है, ऐसे में खेतीबाड़ी और आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें