बीसलपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के लोगों ने शराब की ओवर रेटिंग को लेकर रविवार को दोपहर रामलीला मैदान में आबकारी विभाग के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के कुछ लोग रविवार को दोपहर रामलीला मैदान में जमा हुए और ओवर रेटिंग को लेकर आबकारी विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते नगर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शराब की सभी दुकानों पर पिछले काफी समय से ओवर रेटिंग की जा रही है। जिससे ग्राहकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। लोगों का आरोप था कि आबकारी विभाग के अधिकारी जानबूझकर इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। जिससे ग्राहकों का शोषण बरकरार है। पौन घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने यह चेतावनी भी दे दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग तहसील परिसर में आबकारी विभाग के विरोध में बेमियादी धरना शुरू कर देगें। प्रदर्शन करने वालों में राजीव कुमार, कमलेश कुमार, विपिन कुमार, सुमित, सीताराम, झांझन लाल, राजवीर सिंह, राममूर्ति लाल, सुशील कुमार, राजेश कुमार, भजनलाल, महेश चंद्र, ओमप्रकाश, राधेश्याम, प्रमोद कुमार, रामकिशोर शामिल रहे।