फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण छोड़िये यहां लेस मात्र भी समाधान की उम्मीद नहीं

Wed, 18 Jul 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
sampoorna samadhan diwas
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने भले ही तहसील दिवस का नाम बदल कर संपूर्ण समाधान दिवस रख दिया हो और दावा इस मौके पर आने वाली शिकायतों के समाधान का दावा भी कर रही हो, लेकिन हालात ठीक इसके विपरीत हैं। हालात यह है कि जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। या यूं कहें कि शिकायतों पर बैठे-बैठे फर्जी रिपोर्ट लगाकर अफसर शासन की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। इतना ही नहीं अफसर जनता का दर्द नहीं समझते। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि तहसील दिवस में आने वाले अधिकांश लोग वर्षों से चक्कर काट रहे है, आश्वासन देकर उनको टरका दिया जाता है।
विज्ञापन

जिले की पांच तहसीलों में आयोजित संपूर्ण सामधान दिवस में 105 शिकायतें प्राप्त हुई, इसमें से मात्र 15 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। डीएम अखिलेश मिश्र की अध्यक्षता में पूरनपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस प्रस्तावित था। पर वह मुख्यमंत्री के शाहजहांपुर दौरे को लेकर होने वाली बैठक में चले गए। लिहाजा पूरनपुर में सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। 31 में से मात्र छह शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। पूरनपुर में महंतखास निवासी रवि ने बताया कि वह पांचवी बार समाधान दिवस में पहुंचे है। सदर तहसील में एसडीएम सौरभ दुबे के सामने आई 25 में सिर्फ तीन शिकायतों का निपटारा हो सका। माधोटांडा में एसडीएम पुष्पा देवरार के समक्ष कुल 15 शिकायतें आई जिनमें तीन को निस्तारण कर दिया। भाकियू के पदाधिकारियों ने ज्ञापन देकर पूर्व में दिए गए ज्ञापन का निस्तारण नहीं होने की बात कही।
बीसलपुर। एसडीएम राकेश कुमार के सामने आई 26 में केवल दो शिकायतों का निस्तारण हुआ। एसडीएम ने शेष शिकायतें निस्तारण के मकसद से संबंधित विभागों के अधिकारियों के हवाले कर दी। समाधान दिवस का संचालन तहसीलदार एपी राय ने किया।
विज्ञापन

अमरिया। एसडीएम वंदना त्रिवेदी की मौजूदगी में आठ शिकायतों में एक का निस्तारण हो सका। व्यापार मंडल ने कस्बे की जर्जर विधुत लाइनों के बदलने की मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों मेंअसगर अली, राजकुमार मोहम्मद जमा मलिक, अतुल कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें