फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन मामले में अब कांग्रेस भाजपा आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
02 पीबीटीपी 05, 33
विज्ञापन



खनन मामले में अब कांग्रेस भाजपा आमने-सामने
क्रासर....
विधायक पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस के विरोध में भाजपाई भी ज्ञापन देने पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। देवहा नदी में हुए चर्चित खनन मामले में अब कांग्रेस और भाजपा खुलकर आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेसियों ने विधायक पर रंगदारी के आरोप की रिपोर्ट दर्ज न होने एवं सिख समाज का उत्पीड़न होने का आरोप लगाकर धरना देकर ज्ञापन सौंपा वहीं विधायक की ओर से भी जिला महामंत्री गुरभाग सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपा।
देवहा नदी में चल रहे खनन मामले में ठेकेदार दलजिंदर सिंह बाजवा ने शहर विधायक संजय गंगवार पर रंगदारी मांगने एवं धमकाने का आरोप लगाकर एसपी को 27 जून को तहरीर दी थी, आरोप है कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके विरोध में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांशीराम बारातघर में एकत्र हुए। यहां सांकेतिक धरना देने के बाद जुलूस के रूप में शहर विधायक और उनके प्रतिनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रभारी डीएम/एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर विधायक के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने, अमरिया में हुई लूट का खुलासा करने, ई-रिक्शा चालकों से वसूली के मामले में सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करने, विधायक आवास के पास होमगार्ड विभाग को आवंटित नजूल की जमीन से कब्जा हटवाने सहित कई मांगे की गई हैं। एडीएम ने उन्हें बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि छह जुलाई तक शहर विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह लोग अनिश्चितकालीन धरना देंगे। ज्ञापन पर सर्वजीत सिंह, जसवीर सिंह, सतवीर सिंह, बलराज सिंह समेत तमाम सिख ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से भाजपा जिला महामंत्री गुरभाग सिंह व अमरिया ब्लाक प्रमुख श्याम के नेतृत्व में कार्यकर्ता व सिख समाज के लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रभारी डीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 84 के दंगे कराकर सिख समाज के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस आज सिख समाज को भ्रमित कर जिले का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। शहर विधायक पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने एवं भाजपा नेताओं से अभद्रता करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में श्याम सिंह, जोगन सिंह, डा. जगतार सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरचरन सिंह, चरनजीत सिंह, सोनी सिंह, दिलबाग सिंघ, हरमीत सिंह, गुरसेवक सिंघ, हरपाल सिंह, गुरवंत सिंह, प्रकाश सिंह, बाबा शमशेर सिंह, सुक्खा सिंह व खजान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें