फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासम्मेलन के लिए रवाना हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महासम्मेलन के लिए रवाना हुए किसान
विज्ञापन

खेकड़ा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हरिद्वार मे होने वाले भारतीय किसान यूनियन के तीन दिवसीय महासम्मेलन में भाग लेने के लिये खेकड़ा तहसील के अनेक किसान रवाना हुए। किसानों ने खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर अपना हक लेने के पक्ष में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में 16 से 18 जून तक हरिद्वार में तीन दिवसीय किसान महासम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। शुक्रवार को खेकड़ा तहसील के कई किसान हरिद्वार सम्मेलन मे शामिल होने के लिए रवाना हुए। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने अपना हक लेने के पक्ष में नारेबाजी कर सरकार को चेतावनी दी। भाकियू के वरिष्ठ नेता धूम सिंह भगत ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि सम्मेलन में किसान आंदोलन शुरू करने की रणनीति तैयार की जाएगी। किसानों का कहना है कि सरकार और कॉरपोरेट घराने मिलकर किसानों को लूटने मे जुटे हैं। इस बार स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के मुख्य संयोजक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के पौत्र गौरव टिकैत सर्वसम्मति से बड़े किसान आंदोलन की घोषणा करेंगे। और किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें