पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया
खतौली। पुलिस ने देर रात तक क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने पुलिस बल को साथ लेकर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। सीओ ने बताया कि यह चेकिंग अभियान अब प्रतिदिन इस तरह से चलाया जाएगा। इसके अलावा सीओ व इंस्पेक्टर ने नगर के कई पोलिंग बूथों पर पहुंचकर लोगों के साथ बैठक की। सीओ ने लोगों को आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-