फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांता डोंट वरी: दिल खोल करो क्रिसमस सेलीब्रेट

विज्ञापन
चर्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गिफ्ट आईटमों की बाजार में धूम
विज्ञापन

12 फिट ऊंचा क्रिसमस ट्री, कई फ्लेवर के केक की भरमार

पीलीभीत। क्रिसमस का त्यौहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। शांति व सद्भाव के संदेश देने वाले प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर चर्चों में सजावट है तो दो दिन से बाजारों में रौनक बनी हैं। क्रिसमस मनाने को लेकर युवाओं में इस बार गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सजावट में चार चांद लगाने के लिए बाजार में रंग-बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरें हैं। अलग-अलग साइज के क्रिसमस ट्री आकर्षक का केंद्र बने हैं। खुशी की उम्मीदों के इस त्यौहार को युवा बेहतर ढंग से सेलीब्रेट कर सकें इसके लिए गिफ्ट गैलरी में भी कई नये आइटम मौजूद हैं। संता क्लॅाज, क्रिसमस ट्री, स्टार, सांता की ड्रेस के खरीदारों में काफी उत्साह देखा गया। दो दिन पहले से ही दुकानों पर सॉफ्ट खिलौने, खुशबू वाली कैंडल, रंग बिरंगे बाल्स, चॉकलेट ग्राहकों को आकर्षित कर रहीं हैं।

यूथ क्रेज में देखने को मिल रहा उत्साह
स्टेशन रोड स्थित दुकानदार शांतम देव ने बताया कि इस बार यूथ क्रेज को देखते हुए उनके लिए सांता क्लाज ड्रेस मंगाई गई थी। क्रिसमस डे के चलते दुकान पर संता क्लाज के मुखौटों और क्रिसमस ट्री के खरीदारों में काफी उत्साह है। 12 फिट तक के क्रिसमस ट्री लोग खरीद रहे हैं। शांतम ने बताया घर में डेकोरेशन के लिए स्टार, बेल्स, सांता क्लॉज स्टीकर, सांता कॉफी मग, बास्केट, खिलौने, कैंडल, हैंगिंग सांता क्लास, रंग बिरंगे बाल्स खरीद रहे हैं। क्रिसमस ग्रीटिंग कार्ड को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


चॉकलेटी केक की डिमांड अधिक
क्रिसमस डे को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिली तो वहीं बेकरी पर केक खरीदने वालों की होड़ थी। क्रिसमस डे भले ही सोमवार को है, लेकिन तैयारियां रविवार से ही शुरू कर दी गई। छतरी चौराहा स्थित दुकानदार राहुल जायसवाल ने बताया कि क्रिसमस पर चॉकलेट केक की अधिक डिमांड के साथ प्लम केक की डिमांड है। पिंक और ब्राउन कलर में लोग डिमांड पर केक बनवा रहे हैं। राहुल ने बताया कि प्लम केक में ड्राई फ्रूट की मात्रा अधिक होती है यह ब्रेड की तरह दिखता है। इसके अलावा गिफ्ट आइटम में लोग चॉकलेट बिस्कुट पैक करा रहें हैं।
विज्ञापन


सामान दें और बन जाएगा केक
क्रिसमस को लेकर लोग केक बनवाने के लिए अपने पास से सामग्री खरीदकर बेकरी में दे रहे हैं। केक बनाने के लिए मैदा, ब्रेड, शक्कर, घी, ड्राई फ्रूट चाहिए होते हैं। ऐसे में दुकानदार ग्राहकों की पसंद का केक बनाकर उन्हें दे रहें है। एक किलो मेवा में लगभग 12 पीस बनते हैं। बेकरी पर केक बनाने का रेट भी निर्धारित किया गया है। 100 से 150 रुपये किलो तक केक की बनवाई देनी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें